Bijnor News: तेज हवाओं के साथ बारिश से बढ़ी ठंडक
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: चांदपुर क्षेत्र में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। दिन में ही अंधेरा छा जाने से लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाते नजर आए। बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, अचानक हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को अपनी फसलों को नुकसान होने की आशंका सता रही है। बारिश और तेज हवाओं का फसलों पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर किसान चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Aligarh News: गरज-चमक के साथ बरसे बादल, मौसम में घुली ठंडक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.