बिजनौर, नवम्बर 25 -- Bijnor News: कोतवाली देहात, बिजनौर, संवाददाता। हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी सचिन (31) कुमार पुत्र अशोक और मोहित (35) पुत्र अजय पाल बाइक से नगीना गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे थे। वहीं, गांव हरगांव चांदन निवासी कलीम अंसारी पुत्र हनीफ स्कूटी से अपने गांव लौट रहा था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे रोशनपुर प्रताप टी-पाइंट पर हाईवे पार करते समय नजीबाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: सिंहवाड़ा:पिकअप व बाइक की...