बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: चांदपुर के मोहल्ला विवेक नगर सराय रफी में गुरुवार को हुई तेज बारिश से सीसी सड़क की साइड की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से सड़क की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि करीब पांच साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क के किनारे बनी नालियां भी क्षतिग्रस्त होने लगी थीं। अब तेज बारिश के चलते सड़क की साइड की दीवार भी नीचे गिर गई। मोहल्लेवासियों के अनुसार सड़क के निर्माण के कुछ समय बाद ही नालियों के टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए थे। गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद सड़क की साइड की दीवार गिरने से समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नालियों की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में परेशानी और बढ़ सकती है। द...