बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: मूसलाधार बारिश भी शनिवार को पारंपरिक रामडोल जुलूस की रौनक फीकी नहीं कर सकीं। तेज बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। धार्मिक झांकियों, अखाड़े के कलाकारों के हैरतअंगेज करतब और डीजे पर गूंजते धार्मिक गीतों ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मौ. फतेहनगर से निकले रामडोल जुलूस का शुभारंभ विधायक पुत्र प्रियंकर राणा ने किया। वहीं मोहल्ला समना सराय से निकले जुलूस का शुभारंभ पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने फीता काटकर किया। दोनों जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए मोहल्ला अचारजान स्थित सैनी धर्मशाला पहुंचे। यहां दोनों जुलूस एक साथ हुए और बाद में सैनी समाज के नेतृत्व में निकाले गए मुख्य रामडोल जुलूस में शामिल हो गए。 यह भी पढ़ें- Bijnor News...