Bijnor News: तेज आंधी तूफान से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
बिजनौर, अक्टूबर 11 -- Bijnor News: स्योहारा ओर आसपास के क्षेत्र में शाम 4:00 बजे से भयकर आंधी तूफान और तेज हवाओ के चलने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग तूफान की गति को देखकर रास्ते में जगह-जगह अपने वाहनों को लेकर खड़े हो गए हैं। आसमान में तेज बादल घिर गए हैं और दिन में है रात जैसा वातावरण हो गया है।उल्लेखनीय रहे कि दो दिन पहले भी इसी तरह का वातावरण हुआ था और बारिश तथा ओले पड़े थे। आज के मौसम ने पुन: करवट ली है,जबकि दोपहर तक तेज धूप दिखाई दे रही थी। मौसम के बिगड़ने पर किसानों में चिंता की रेखाएं व्याप्त हो गई है। जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर रहे हैं बिजली अचानक गायब हो गई है। यहां रामलीला मैदान में चल रही रात की रामलीला का पूरा मंच अस्त व्यस्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.