बिजनौर, अगस्त 22 -- Bijnor News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू और प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में किसानों ने ब्याज के लिए तीसरे दिन डीसीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। किसान रात दिन डीसीओ कार्यालय पर जमे और भट्टी चढ़ा रखी है। बारिश के बावजूद किसान धरने पर मौजूद रहे। किसानों ने प्रत्येक किसान को 14 दिन से अधिक देरी पर विलम्बित ब्याज का विवरण उपलब्ध कराने के साथ 1996-97 से 2025-26 का ब्याज मांगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रात में भी मांगों को लेकर धरने पर जमे किसान धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू के नेतृत्व में किसानों ने डीसीओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समितियों पर किसानों का लम्बे समय से ब्याज बकाया है। जब तक ...