Bijnor News: तीन साल से अधूरा चांदपुर-धनौरा मार्ग का चौड़ीकरण
बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: चांदपुर में बदायूं-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य करीब तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। जेपी पब्लिक स्कूल से धनौरा मार्ग होते हुए फादरसन पब्लिक स्कूल तक करीब छह किमी लंबे मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना है। पेड़ों की कटाई की स्वीकृति मिलने में लंबा समय लगने के बाद अब खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने में अड़चन आ रही है। लोनिवि ने लोगों से विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की है। चांदपुर में बदायूं-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। करीब तीन वर्ष पूर्व जेपी पब्लिक स्कूल से धनौरा मार्ग होते हुए फादरसन पब्लिक स्कूल, बिजनौर मार्ग तक लगभग छह किमी सड़क को फोरलेन बनाने की योजना स्वीकृत हुई थी। इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने हैं।
सड़क चौड़ीकरण में पेड़ बने बाधा सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.