Bijnor News: तालिबपुर प्रकरण में दो और आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, अक्टूबर 31 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव तालिबपुर में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवार पुत्र शमीम और मोनिस पुत्र शमीम निवासी ग्राम तालिबपुर के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 26 अक्टूबर को गांव निवासी नरेश पुत्र पीतम सिंह की तहरीर पर 15 नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले 28 अक्टूबर को पुलिस आजाद नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शनिवार को दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.