बिजनौर, अगस्त 30 -- Bijnor News: साहूवाला वन रेंज की कुराली बीट के मियाबाईपुर मौजा के निकट शनिवार रात करीब 11:30 बजे लगभग एक वर्ष की आयु के हाथी के मादा बच्चे का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी और टीम मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- बिजनौर : तालाब के पास मिला हाथी के बच्चे का शव, वन विभाग में मचा हड़कंपघटना का कारण डीएफओ नजीबाबाद पृथ्वी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टा ऐसा प्रतीत होता है कि हाथी का बच्चा एक गहरे तालाब में डूब रहा था। उसे बचाने के प्रयास के दौरान हाथियों के झुंड के किसी सदस्य के दांत अथवा किसी नुकीली संरचना से बच्चे के वक्ष क्षेत्र में अनजाने में चोट लग गई हो। इसके अलावा यह संभावना भी जताई गई है कि नाले में मौजूद यूकेलिप्टस के पेड़ का कोई नुकीला ठूंठ उसके शरीर में...