Bijnor News: तालाब में डुबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: ग्राम हाफिजाबाद निवासी शराफत 49 वर्ष पुत्र शौक़त गुरुवार दोपहर मुबारकपुर कुंडा स्थित तालाब में सिंघाड़े की बेल सीधी करने गया था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौट सका। काफी देर तक शराफत के वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश करते हुए तालाब पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। तालाब के पानी में शराफत का शव तैर रहा था।शव दिखाई देते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। शराफत की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि शराफत ने मुबारकपुर कुंडा स्थित तालाब में सिंघाड़े की बेल डाल रखी थी और वह गुरुवार दोपहर बेल को सीधा करने के लिए तालाब में उतरा था। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.