बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: कस्बे में गुरुवार को श्रीराम बारात शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसमें शामिल मनमोहक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आरजीएनपी इंटर कॉलेज स्थित रामलीला प्रांगण से निकली शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधान सुरेश सैनी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण सहित विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। बैंड-बाजों की अगुआई में निकली शोभायात्रा में अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये।शोभायात्रा कस्बे के निर्धारित मार्गों से होती हुई रामलीला बाग पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम सिंह कश्यप, सचिव धर्मेंद्र सिं...