बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: भारत स्वरूप एकेडमी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय पहुंचने पर सफल खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नगीना रोड स्थित एजुकोल द गर्ल्स स्कूल में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भारत स्वरूप एकेडमी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें माधव कौशिक, इशांत, धैर्य, अहमद, रुद्र राणा और हसनैन रजा ने येलो बेल्ट हासिल की। वहीं, अरनव आर्य, राघव पाल, लक्ष्य, संयम और हनी ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। पीयूष ने ग्रीन वन और मृत्युंजय ने ब्लू वन बेल्ट हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना यादव ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़...