Bijnor News: तबादलेः एसपी ने 141 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस व्यवस्था में फेरबदल के तहत 141 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले है। इनमें 14 हेड कांस्टेबल और 38 महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने 141 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। तबादला सूची में 40 पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस लाइन से जिले के विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों और शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग में एक साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.