बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: मंगलवार को प्रातः तेज बारिश के कारण विद्युत संस्थान की मशीनों में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण घंटे तक लाइट गायब रही। दोपहर को ग्राम फैजुल्लापुर में पूर्व प्रधान नोमान अंसारी के मकान के पास खंभा टूट जाने के कारण लगभग 6 घंटे से विद्युत व्यवस्था बाधित है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि उसे ठीक करने का काम किया जा रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि पूरे दिन में 4 घंटे से ज्यादा लाइट नहीं आई है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...