Bijnor News: ढोल नगाड़ों के साथ निकाला गणेश विसर्जन जुलूस
बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: गणेश विसर्जन जुलूस नगर में धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों और गुलाल उड़ाते हुए गणेश प्रतिमाओं को रामगंगा घाट ले गए। जहां विधि विधान से विसर्जन किया गया। शोभायात्रा गणेश विदाई जुलूस शिवाजी मार्केट से सोमवार का बाजार, ठाकुर मंदिर, बिडला कन्या पब्लिक इंटर कॉलेज रोड,कुम्हारो वाली ढाली, संतोषी माता मंदिर, मोहल्ला मिल्कियान होता हुआ बरखेड़ा घाट राम गंगा घाट पर पहुंच कर संपन्न हुआ। शिवाजी मार्केट में समाजसेवी मनोज छाबड़ा द्वारा मुख्य अतिथि विधायक पुत्र प्रियंकर राणा, डॉ. मनोज कुमार वर्मा, कांता प्रसाद पुष्पक और उज्जवल चौहान का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों को भी इस स्मृति चिन्ह दिए गए। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: अबीर-गुलाल उड़ाते निकले, गंगाघाट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.