Bijnor News: ड्रॉइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बिजनौर, नवम्बर 16 -- Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में आईटी विभाग की ओर से कंप्यूटर एक्टिविटीज 2026-27 के तहत कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए एमएस पेंट ड्रॉइंग प्रतियोगिता हुई। ब्लॉक-बी की कंप्यूटर लैब में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कंप्यूटर पर रंगों और आकृतियों के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में मयंक गौतम (कक्षा 2-ए) ने प्रथम, अरश सैफी (कक्षा 2-बी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अफीफा अरफी (कक्षा 2-सी) और अरबाब (कक्षा 2-बी) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में साक्षी चौहान, प्रियंका और सीमांत शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन आईटी शिक्षक आशु के निर्देशन में हुआ। आईटी हेड कपिल ने उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.