बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: यातायात के नेतृत्व में सोमवार को जनपदभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की गई। सोमवार को यातायात प्रभारी रवि नैन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर तथा पहचान छिपाने के लिए लगाई गई फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के 26 चालान, मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 25 वाहनों, फर्जी नंबर प्लेट लगे 19 वाहनों तथा प्रेशर हॉर्न और हूटर लगे 10 वाहनों के चालान किए। अभियान के दौरान 80 वाहनों के चालान किए गए। चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज न मिलने और गंभीर यातायात न...