Bijnor News: ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी से मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूटे
बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: फैक्ट्री में ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे एक कर्मचारी को गंज क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दो मोबाइल फोन और बाइक लूट ली और फरार हो गए। घायल कर्मचारी ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव जहानाबाद निवासी अशोक पुत्र बिंदर एग्रिस्टो माशा प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत है। बताया गया कि 12/13 अगस्त की मध्यरात्रि करीब एक बजे वह डबल शिफ्ट की ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। गंज क्षेत्र में पाइप फैक्ट्री नहर के पास सड़क किनारे खड़े बदमाशों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने अशोक के साथ मारपीट की और उसके पास मौजूद दो मोबाइल फोन तथा बाइक छीन ली। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.