बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: जमीयत उलमा-ए-हिंद जिला बिजनौर के नायब जनरल सेक्रेटरी मुफ्ती नबील अहमद रशीदी ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने अपनी महान सेवाओं से देश का नाम रोशन किया। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, इसी कारण उन्हें 'मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता है। मुफ्ती नबील अहमद ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी, विनम्रता और अच्छे व्यवहार की मिसाल थे। वह हमेशा देश की तरक्की और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: सपा कार्यालय में मनाई डॉ. कलाम की जयंती उनकी जिंदगी और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जय जनता ...