बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: डॉक्टर दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब चांदपुर आरोही ने अपने नवीन सत्र का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष प्रिंसा बस्सी के आवास पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की प्रतिष्ठित महिला चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट चिकित्सा कार्यों एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्णिका अग्रवाल, डॉ. मनु बस्सी, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. लीना शर्मा, डॉ. सीमा शर्मा तथा डॉ. मुक्ता सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक अपने सेवा भाव और समर्पण से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब ने दिया सेवा और सम्मान का संदेश डॉक्टर दिवस पर ऐसे सम्मान समारोह चिकित्सकों के योगदान क...