बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: थाना नगीना देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटकादर स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और अन्य चिकित्सा कर्मियों की भारी कमी के चलते लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को कई बार घंटों-घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं गंभीर हालत में पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे शहरों के बड़े अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। ग्रामीणों मुहम्मद सुहेल, नशीम अहमद,मास्टर फारुख, नाशीर दर्जी ने संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, नर्स एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों की तैनाती कराने की मांग की है। इस संबंध में सींएमओ कोशेद्र सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...