Bijnor News: डेयरी से ताला तोड़कर दो भैंस चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू
बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: धामपुर, संवाददाता। मोहल्ला नई सराय स्थित नेशनल पैथोलॉजी लैब के सामने स्थित एक डेयरी से दो भैंस चोरी हो गई। वारदात को रात करीब दो बजे अंजाम दिया गया। डेयरी संचालक जहांगीर कुरैशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात्रि में चोर उनकी डेयरी का ताला तोड़कर दो भैंस चोरी कर ले गए। जब वह सुबह डेयरी पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। मौके से दोनों भैंसें गायब थीं। घटना का पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जिसमें चोरी की वारदात से जुड़े सुराग की तलाश की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली गई है। उधर कोतवाल रविद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.