बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: अफजलगढ़ ब्लाक में शून्य कार्य क्षमता वाली करीब डेढ़ दर्जन आशाओं तथा आशा-संगनियों पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी हुई है। विभागीय नियमों के तहत प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा संस्थागत शून्य प्रसव तथा नसबन्दी सहित पद के अनुरूप आशाओं तथा आशा-संगनियों के कार्य की समीक्षा की गई। बीते 3 साल के दौरान संस्थागत शून्य प्रसव तथा नसबन्दी सहित पद के अनुरूप काम न करने वाली आशाओं तथा आशा-संगनियों को चिंहित किया गया। चिंहित की गई करीब डेढ़ दर्जन आशाओं तथा आशा-संगनियों को पद से हटाए जाने की प्रारंभिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कासमपुरगढी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा जिला स्वास्थ समिति से पद के अनुरूप निर्धारित कार्य न करने वाली चिंहित आशाओं तथा आशा-संगनियों को पद से हटाए जाने की संस्तुति की गई है। कासमपुरगढी पीएचसी...