Bijnor News: डीसीएम की टक्कर से ठेली सवार तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव खानपुर में रामलीला का मेला देखकर ठेली से घर लौट रहे तीन लोगों को अज्ञात डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जलीलपुर निवासी रमेश सिंह (51) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें मुरादाबाद के कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पुत्र कपिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार 20 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे रमेश सिंह अपने गांव के धर्मपाल सिंह और बाबूराम सिंह के साथ ठेली से लौट रहे थे। ग्राम रवाना के रास्ते के पास सामने से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने ठेली में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस से फरार चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.