बिजनौर, अगस्त 4 -- Bijnor News: राष्ट्रीय लोकदल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी राजेंद्र सिंह जंघाला के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन देकर प्रस्तावित दोनों एक्सप्रेस-वे से जुड़ी किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले का किसान इन हाइवे के निकलने से असंतुष्ट है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि उनकी बेशकीमती जमीनें कौड़ियों के भाव चली जाएंगी। किसानों में यह भी चर्चा है कि बिजनौर में इन हाइवे के आसपास हजारों बीघा जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिससे किसानों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। जमीनों के सर्किल रेट भी बाजार भाव से बहुत कम और असमान्य हैं, जिससे किसान सरकार द्वारा उत्पीड़न की आशंका जता रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन के साथ किसानों की बैठक नहीं होती, उनकी बात नहीं स...