Bijnor News: डीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं की एंट्री पर विवाद, सैकड़ों वकील धरने पर बैठे, जमकर नारेबाजी
बिजनौर, नवम्बर 4 -- Bijnor News: बिजनौर। डीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं के प्रवेश को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव रामेंद्र सिंह ने डीएम कार्यालय में उनके साथ दुर्व्यवहार और अपमानित करने का आरोप लगाया। घटना से नाराज सैकड़ों अधिवक्ता डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अधिवक्ता रामेंद्र सिंह एक मृतक आश्रित मामले के संबंध में अपनी मुवक्किल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने पहले अपना परिचय पत्र कार्यालय के अंदर भिजवाया तो उन्हें जवाब मिला कि जिलाधिकारी के यहां कोई कार्ड नहीं चलता। इसके बाद वह लाइन में लगकर अंदर पहुंचे। आरोप है कि वहां उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.