बिजनौर, जुलाई 26 -- Bijnor News: आरएसएम इंटर कॉलेज धामपुर में आहूत बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों ने बरेली मुरादाबाद निर्वाचन खंड से शिक्षक विधायक हेतु डॉक्टर सुनीत गिरी के पक्ष में चुनाव अभियान का शुभारंभ किया।जिला अध्यक्ष गय्यूर आसिफ़ की अध्यक्षता तथा जिला मंत्री विनोद कुमार के संचालन में आयोजित संगठन की बैठक में जनपद भर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने सर्वसम्मति से सुनीत गिरी के चुनाव में तन मन धन से सहयोग करने की बात कही। सभा को संबोधित करते हुए ज़िला मंत्री विनोद कुमार ने कहा की वर्तमान समय में आती-जाती सरकारों की एक ही नीति रही है कि शिक्षकों को आपस में टकराव कराओ तथा विधान परिषद के सभी पदों कब्ज़ा करो। बैठक को ब्रजवीर सिंह, सुधांशु बत्स, विनीत त्यागी, कैप्टन धीरज शर्मा, लेफ्टिनेंट ललित...