Bijnor News: डंपर हादसे के बाद 11 केवी लाइन टूटी, बाधित रही बिजली आपूर्ति
बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: नगर के हरेवली रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद डंपर हटाने के दौरान 11 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को हरेवली की ओर से शेरकोट आ रहा मिट्टी से भरा डंपर थाने से कुछ ही दूरी पहले अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पर पलट गया। सूचना मिलने पर डंपर को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई। डंपर हटाने के दौरान हाइड्रा का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि लाइन टूट गई और एहतियातन पूरे नगर की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.