बिजनौर, अक्टूबर 24 -- Bijnor News: नगीना देहात थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खालसा फार्म के पास तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार नौ वर्षीय बालिका और चालक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना रायपुर सादात के ग्राम असलमपुर भूलन निवासी उमेश (50 वर्ष) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार सुबह वह ई-रिक्शा में अंशिका (9 वर्ष) पुत्री अंकित और अंकित की पत्नी नेहा (30 वर्ष) को लेकर नजीबाबाद से घर लौट रहा था। नजीबाबाद मार्ग पर खालसा फार्म के पास ई-रिक्शा अज्ञात डंपर की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: ई-रिक्शा पलटने से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल, रेफर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालिका वंशिका की म...