बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: नगीना चौराहे पर रविवार देर शांम डंपर और कार की मामूली भिड़ंत के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को थाने ले आई। घायल हुए युवक ने तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार देर रात एक डंपर और कार की मामूली टक्कर हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट में घायल राहुल राणा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने साथी अवनीश चौहान के साथ बीच-बचाव कराने पहुंचा, तभी कार में सवार नवदीप, अरुण तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर लोहे के पंच से हमला कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उसके साथी अवनीश चौहान को भी अंदरूनी चोटें लगीं। घायल राहुल राणा ने ...