Bijnor News: ठेकेदार का पता पूछने पर युवक से मारपीट
बिजनौर, अगस्त 14 -- Bijnor News: मोहल्ला हजरत नगर में ठेकेदार का पता पूछने को लेकर दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। धारदार हथियार से उसके सिर पर वार करने के साथ ही गला दबाया और साइकिल के फ्रेम व चेन से भी हमला किया। गुरुवार को मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम पैगम्पुर निवासी महिला ने लिखाई रिपोर्ट में कहा कि उसका पुत्र नौशाद मोहल्ला हजरत नगर में ठेकेदार के यहां काम करता है। 11 अगस्त की शाम को रागिब और शुऐब वहां पहुंचे और ठेकेदार के बारे में पूछताछ करने लगे। नौशाद द्वारा जानकारी न होने की बात कहने पर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने नौशाद के साथ मारपीट में जमीन पर गिराकर धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया, गला दबाया तथा साइकिल के फ्रेम व चेन से शरीर पर वार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.