बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: ट्रैक्टर पलटने से उसकी चपेट में आकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में युवक की मौत से भी शोक की लहर दौड़ गई। गांव मौजमपुर जैतरा निवासी कार्तिक पुत्र राजेश ग्राम दीत्तनपुर के प्रधान के पास काम करता था। वह ट्रैक्टर से कूड़ा डालने भज्जावाला की नहर के पास गया था। कूड़ा डालने के बाद उसने ट्रैक्टर में चाबी लगाकर उसे स्टार्ट कर लिया।कार्तिक को ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया और उसकी चपेट में आने से कार्तिक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जवान बेटे की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान नफीस अहमद ने घटना की पुष्टि की है। उधर कोतवाल धीरज सोलंकी का कहना है कि शिकायत मिलन...