बिजनौर, नवम्बर 30 -- Bijnor News: तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से टाटा मैजिक की टक्कर से मैजिक चालक घायल हो गया। ग्राम नाथाडोई निवासी मदनपाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र हरवेंद्र कुमार टाटा मैजिक से सजापुर गांव से घर लौट रहा था। देर शाम जब वह बंदे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक कुलदीप सिंह निवासी ग्राम हरेवला उर्फ भगौता ने तेज गति से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरवेंद्र का दाहिना हाथ मौके पर ही कटकर अलग हो गया और पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। परिजन घायल को तत्काल धामपुर अस्पताल ले गए। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...