बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: किरतपुर थाना क्षेत्र के नया गांव में किसान के घेर से चोरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मर्चेन्ट नेवी कैडेट को गिरफ्तार कर चोरी की गई ट्रॉली और वारदात में इस्तेमाल जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद किया है। चोरी में शामिल उसके दो साथी अभी फरार हैं। मंगलवार को एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि किरतपुर थाना के ग्राम नया गांव उर्फ मोहम्मद अलीपुर सुखानंद निवासी जयप्रकाश पुत्र सागर सिंह ने सोमवार को थाने में ट्रॉली चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान योगेश उर्फ रितिक पुत्र अशोक कुमार निवासी नया गांव, हनी पुत्र राजू निवासी झलरी थाना कोतवाली शहर और मनीष पुत्र खिलेंद्र निवासी रामपुर नौआबाद थाना हल्दौर के नाम सामने आए।

ग...