बिजनौर, अक्टूबर 16 -- Bijnor News: बालावाली-मंडावर मार्ग पर खिरनी के सामने बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। मंडावर थानाक्षेत्र के बालावाली-मंडावर मार्ग पर गांव खिरनी के सामने शुक्रवार सुबह बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला रीना देवी 35 वर्ष पत्नी नरेश प्रजापति का पैर बुरी तरह कुचला गया। हादसे के बाद टैक्टर ट्राली भी अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर मंडावर पुलिस परिजन मौके पर पहुंचे और रीनादेवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बजरी से भरी ट्रॉली की चपेट में आकर महिला का पैर कुचला, गंभीर वहीं, पुलिस ने ट्रैक्...