बिजनौर, सितम्बर 15 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के नगीना रोड स्थित एक पेपर मिल में चावल की भूसी डालकर लौट रहे ट्रैक्टर चालक की गर्दन पर ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अन्य मजदूरों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंज निवासी राजीव पुत्र प्रेम सोमवार शाम करीब पांच बजे तीन अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर से नगीना रोड स्थित एक पेपर मिल में चावल की भूसी डालने गया था। भूसी डालने के बाद सभी वापस बिजनौर लौट रहे थे। बिजनौर पहुंचने से पहले ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर राजू पुत्र चंद्रपाल निवासी गंज ने अचानक ट्रैक्टर चला रहे राजीव की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले में राजीव की गर्दन से खून निकलने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायल राजीव को अस्पताल मे...