Bijnor News: ट्रैक्टर की बैट्री चोरी, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
बिजनौर, जुलाई 12 -- Bijnor News: घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से दिन में ही चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। चोरी की घटना घर बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ट्रैक्टर स्वामी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। थाना नांगल क्षेत्र के गांव पूडरीकला निवासी अंकुश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर भारत नगर में घर के बाहर खड़ा था। रविवार 12 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:38 बजे अज्ञात चोर ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, पीड़ित ने पुलिस से चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.