Bijnor News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 7 -- Bijnor News: मंगलवार को नजीबाबाद रेलवे यार्ड में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीआरपी नजीबाबाद को सौंप दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार सुबह 10:28 बजे स्टेशन मास्टर नजीबाबाद ने रेलवे पुलिस को सूचना दी कि नजीबाबाद यार्ड में एक व्यक्ति रनओवर हो गया है। सूचना पर एएसआई सुशील तोमर कांस्टेबल अनिल कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि हादसे के कारण रेलवे ट्रैक कुछ देर के लिए बाधित रहा। जिसको जीआरपी नजीबाबाद की टीम ने क्लियर कराया। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन मिला। उसके पास रेलवे यात्रा से संबंधित कोई टिकट अथवा अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.