बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: जलीलपुर क्षेत्र के एक गांव में सरकारी नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। बाद में मामले में पंचायत ने फरार साथी पर डेढ़ लाख का जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया जाता है कि शनिवार रात दो युवक सरकारी नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर प्लेट खोलने लगा, जबकि दूसरा नीचे खड़ा था। इसी बीच बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को तेज करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी डरकर वहां से फरार हो गया。

घटना के बारे में जानकरी रविवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। पहले साथी युवक ने घटना की जानका...