Bijnor News: ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली बैल की जान
बिजनौर, सितम्बर 29 -- Bijnor News: मोहल्ला वीरथला में मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्लेवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रांसफार्मर को आबादी से हटाने और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। मोहल्ला निवासी धीरज राजपूत पुत्र धर्मपाल ने बताया कि दोपहर खेत से लौटने के बाद उसने अपने बैल को घर के बाहर चरने के लिए छोड़ दिया था। तभी बैल पास में रखे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। विद्युत विभाग के जेई मोईनुद्दीन ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.