Bijnor News: ट्रक ने कार सवार को मारी जोरदार टक्कर, कार सवार घायल
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: चांदपुर के फिना मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीमेंट से भरे ट्रक ने स्विफ्ट कार सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं ट्रक कार को टक्कर मारने के बाद गन्ने के खेत में जा घुसा और पलट गया। इसी हादसे में कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराया ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चांदपुर के गांव गोयली निवासी डॉ. शुएब पुत्र डॉ. जहीर बुधवार की सुबह अपनी स्विफ्ट कार से चांदपुर जा रहा थे। जब वह चांदपुर का निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक चालक कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक खेत में पलट गया। ट्रक में सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे। वही कार सवार चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.