Bijnor News: ट्यूबवेल पर बैठा दिखा गुलदार, वीडियो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग में सोमवार की रात्रि में एक किसान के ट्यूबवेल पर गुलदार बैठा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रास्ते से गुजर रहे कार सवार युवकों ने ट्यूबवेल पर बैठे गुलदार का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हीमपुर बुजुर्ग गांव निवासी समसू अंसारी का खेत मीरापुर पहुली मार्ग पर खेत आ रहा है। सोमवार की रात्रि में ट्यूबवेल पर गुलदार बैठा दिखाई दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार गुलदार की मौजूदगी देखी जा रही है। इससे किसानों, बच्चों और बुजुर्गों में भय व्याप्त है। लोग खेतों पर जाने और शाम के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़कर सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.