बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बकली में बुधवार दोपहर एक युवक का शव ट्यूबवेल की हौज में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने गांव के टयूबवैल की हौज में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। युवक की पहचान संजीव उर्फ मिल्लू (36) पुत्र मूला सिंह निवासी ग्राम रामपुर बकली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि संजीव नशे का आदी था। बुधवार को भी वह नशे की हालत में गांव के पास स्थित ट्यूबवेल पर बैठा दिखाई दिया था। कुछ देर बाद उसका शव ट्यूबवेल की हौज में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौ...