बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: सड़क के टूटा होने और जल भराव होने के कारण लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीण और विकास नगर कॉलोनी के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता आलोक कुमार अग्रवाल, व्यापारी संजीव रस्तोगी, शगुन दुआ,अरविंद कुमार, संदीप कुमार,राधिका आदि कहना है कि सड़क स्थान स्थान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, परंतु विभागीय अधिकारी इस दिशा में ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस सड़क से विकास नगर कॉलोनी के निवासी ग्राम मंडोरी, मंडोररा सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामीण इस सड़क से अपने वाहनों को लेकर गुजरते हैं, इस रोड पर दो इंटर कॉलेज और दो महाविद्यालय भी स्थित है,परंतु सड़क टूट जाने से दो पहिया और चार पहिया वाहनो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह यह भी पढ़ें- Balrampur News: मोड़ की सड़क ध्वस्त रहता है जल भराव ...