Bijnor News: झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, उमस से राहत
बिजनौर, अगस्त 28 -- Bijnor News: दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट आई। शुक्रवार सुबह से ही मौसम में उमस बनी हुई थी। धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। शाम के समय आसमान काले बादलों से घिर गया। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। बारिश शुरू होते ही लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।पिछले कई दिनों से उमस के कारण लोग परेशान थे। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने लगी, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया। कई लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं, बाजारों में भी बारिश से बचने के लिए लोग दुकानों और प्रतिष्ठानों के नीचे खड़े दिखाई दिए।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.