बिजनौर, जुलाई 7 -- Bijnor News: चांदपुर। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक घुल गई। किसानों ने भी इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। वहीं, बच्चों ने बारिश का भरपूर आनंद लिया और गलियों व सड़कों पर भीगकर मौज-मस्ती करते नजर आए। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजली की अघोषित कटौती ने रुलाया बारिश से क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली यह भी पढ़ें- Chandauli News:...