बिजनौर, सितम्बर 26 -- Bijnor News: भादो मास के अंतिम दिन शनिवार को तड़के से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा। कृषि अनुसंधान केंद्र स्थित मौसम वेधशाला में दोपहर ढाई बजे तक 35.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल बिछ गई, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है।शनिवार तड़के चार बजे से शुरू हुई बारिश दिनभर जारी रही। लगातार बारिश से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जलभराव हो गया और जनजीवन प्रभावित रहा। लोग घरों में दुबके रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, जनजीवन अस्तव्यस्त मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीएम के आदेश पर शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहा। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने...