बिजनौर, सितम्बर 8 -- Bijnor News: फल चौक स्थित ज्वैलर्स की दुकान से जसपुर निवासी फरहाना परवीन का बैग चोरी हो गया। वह आठ सितंबर को रिश्तेदारों के साथ आभूषण खरीदने पहुंची थीं। इसी दौरान दो बुर्कानशी महिलाएं दुकान में आईं। आरोप है कि एक महिला आभूषण देखने लगी, जबकि दूसरी ने मौका पाकर बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब एक लाख रूपए नकद, चांदी के जेवरात, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज बताए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां दिखाई देने की बात कही गई है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...