Bijnor News: जेल में बंद कैदी हो रहे हाईटेक, ले रहे कंप्यूटर ट्रेनिंग
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। जेल में बंद 52 बंदी आईटीआई प्रशिक्षक से कंप्यूटर का हुनर सीख रहे हैं। इनमें 15 महिला बंदी भी शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बंदियों को कंप्यूटर कौशल में दक्ष बनाना है, ताकि रिहाई के बाद वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। जिला कारागार में करीब 1400 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें लगभग 60 महिला बंदी शामिल हैं। कारागार में بندियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। बिजनौर जेल में कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया गया है। वर्तमान में दो कंप्यूटरों पर बंदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोजाना आईटीआई प्रशिक्षक बंदियों को कंप्यूटर चलाने की जानकारी दे रहे हैं।
महिला बंदी भी सीख रहीं कंप्यूटर प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.