बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: जेपी पब्लिक स्कूल की बालक वॉलीबॉल टीम ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद द्वारा आयोजित अंतरविद्यालय वॉलीबॉल चैंपियनशिप जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल प्रदर्शन, आपसी तालमेल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीमों को पीछे छोड़कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस सफलता में खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और कोच के कुशल मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधानाचार्य विनीत कुमार तोमर एवं विद्यालय प्रबंधन ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्द...